WhatsApp E-Mitra Launched By Emitra

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने ई- गवर्नेंस को प्राथामिकता देते हुए ई-मित्र सेवा को व्हॉट्सएप अवतार में तब्दील कर दिया है. इससे यूजर अब ई-मित्र के जरिए मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभ अब मोबाइल के जरिए घर बैठे उठा सकेंगे. फिलहाल, व्हॉट्सएप ई-मित्र के जरिए लोग घर बैठे बिजली-पानी बिल के भुगतान जैसी 27 सेवाएं पा सकेंगे, लेकिन बाद में उन्हें बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य रखा गया है.
व्हॉट्सएप ई-मित्र राजस्थान में पहले से संचालित ई-मित्र सेवा का विस्तार कह सकते हैं. इसके जरिए यूजर अब बिना कार्यालयों के चक्कर काटे घर बैठे अपने मोबाइल फोन से व्हॉट्सएप ऐप की मदद से मूल निवास, जाति, जन्म, मृत्यु, ईडब्ल्यूएस और राशन कार्ड जैसे प्रमाण पत्रों से जुड़ी 27 सेवाएं पा सकेगा. यही नहीं, यूजर इसके साथ ही जन आधार से संबंधित सुविधाएं, पुलिस विभाग की सेवाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी व्हॉट्सएप ई-मित्र से हासिल कर सकेगा. यह तेज, सरल और पारदर्शी होगा, जिससे यूजर का अनुभव अच्छा होना तय है.
Official Circular / Attachment Download the official verified documentation.
Download Circular
External Press Coverage View official article on partner media outlet.
Visit Media
Share this story:
1STOPAKSH
1STOPAKSH ONLINE
1StopAksh AI Assistant
1STOPAKSH
Namaste! 🙏 I am 1STOPAKSH, your AI Assistant for 1StopAksh. How may I assist you today? You can ask me about Services, Kiosk Centers, Products, Downloads, or Track your Order!